Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में चला सत्यापन अभियान, 10 कबाड़ियों का 10-10 हजार का हुआ चलान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर कबाड़ी की दुकानों में सत्यापन, 52 कबाडियो का  मौके पर ही किया गया सत्यापन

हरिद्वार। एसएसपी  हरिद्वार अजय सिंह  द्वारा जनपद में  किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन कराए जाने  के निर्देशित क्रम में  आज दिनांक-20-5-23 को भगवानपुर  पुलिस द्वारा टीम बनाकर सिकन्दरपुर, चौल्ली प्लांट , मक्खनपुर  आदि जगहों पर  कबाडियो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कबाडियो द्वारा अपनी दुकानो पर कार्य करने वाले मजदूरो का सत्यापन न कराने व मानक पूरा न करने पर 10 कबाडियो के विरूद्ध (83 )पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल (100000) एक लाख का चालान कर चलानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है। साथ ही कबाड़  के गोदामों में कार्य करने वाले   52  नौकरों के मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस अफसरों ने 2000 पुलिस कर्मियों के साथ विष्णु घाट की सफाई कर गंगा में किया स्नान, लगाए मां गंगा के जयकारे

Select Language

Advertisement