Report by : CWN Desk
Published at :
स्कूल बस पलटी, 5 बच्चों की मौत, 15 घायल

महेंद्रगढ़ में हुआ भीषण हादसा, मची चीख पुकार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस पलटने से 5 बच्चों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कनीना कस्बे के गांव उन्हानी के पास हुआ। बीच सड़क बस नियंत्रण बिगड़ने से पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायल बच्चों को बसों से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे। बच्चों के अभिभावक भी आनन फानन में मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी तो थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव कब्जे में लिए। कुछ बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया गया है

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›