Connect with us

उधमसिंह नगर

भारतीय वैश्य महासंघ के कुमायूँ अध्यक्ष बने शक्ति प्रकाश अग्रवाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सौरभ अग्रवाल को उधमसिंह नगर जिले की कमा
काशीपुर। भारतीय वैश्य महासंघ की देहरादून में आयोजित एक सभा में कुमायूँ शाखा की टीम का गठन किया गया। इसमें भारतीय वैश्य महासंघ कुमायूँ शाखा का अध्यक्ष समाजसेवी शक्ति प्रकाश अग्रवाल को मनोनीत किया गया। सहारनपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित इस बैठक में अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विनय गोयल द्वारा करी गई । सभा का संचालन महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल द्वारा किया गया। जिसमें प्रदेश में आकाश गर्ग को प्रदेश मंत्री, वरिष्ठ पत्रकार विकास गुप्ता को प्रदेश मीडिया प्रभारी जबकि कुमायू मंडल का अध्यक्ष काशीपुर के सर्राफा व्यवसाई शक्ति प्रकाश अग्रवाल को बनाया गया। उधम सिंह नगर जिले का अध्यक्ष रियल स्टेट कारोबारी सौरव अग्रवाल को बनाया गया जबकि काशीपुर महानगर अध्यक्ष का दायित्व युवा उद्यमी सत्यम अग्रवाल (बीडीसीएम) को दिया गया । इस मौके पर कुमायूँ की नवगठित टीम नें प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया तथा जल्द ही पूरे कुमायूँ मंडल में टीम के गठन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश संयोजक राजेन्द्र प्रसाद गोयल, देहरादून महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, दून महानगर (महिला विंग) अध्यक्ष रमा गोयल मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement