Report by : CWN Desk
Published at :
उधमसिंहनगर में तैनात एसएचओ का महिला से अश्लील ऑडियो वायरल, जांच के आदेश

उधमसिंहनगर। जिले में तैनात एक एसएचओ का अश्लील ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह एक युवती से आपत्तिजनक बात करते हुए सुनाई दे रहा है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने इस मामले की शिकायत डीजीपी से भी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
तिलक राज बेहड़ ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बेहड़ ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर का एक महिला से बातचीत का अपत्तिजनक ऑडियो सार्वजनिक किया है। कहा है कि थाना क्षेत्र में कुछ समय पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मामले में इंस्पेक्टर ने पैसे लेकर पीड़िता की बहन और पिता को जेल भेज दिया। इस मामले में एक बहन मुकदमा लिखाने को लेकर प्रयासरत थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर महिला से अश्लील बातें करने लगा। शिकायती पत्र मिलने के बाद डीजीपी अभिनव कुमार ने मामले के जांच के आदेश दिये हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›