Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
छह करोड़ 12 लाख 65 हजार 775 रुपये की सम्पत्ति होगी जब्त

निवेश के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाले 18 अभियुक्तों पर गैंगस्टर

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले अपराधियों पर गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति जब्त करेगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि निवेश के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले  18 अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगस्टर अधिनियम), के अन्तर्गत अभियोग मुकदमा था।
अभियुक्तों की अवैध धन से अर्जित की गई छह करोड़ 12 लाख 65 हजार 775 रुपये की सम्पत्ति को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›