Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पूर्व सीएम के बेटे साकेत बहुगुणा पर गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप, 18 लोगों के खिलाफ केस

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम में एनबीएफसी में से इंडियाबुल्स के एक डायरेक्टर और सीनियर अधिकारियों सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा शिप्रा समूह की ओर से 156/3 के तहत दर्ज किया गया है। मुकदमे में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे और इंडियाबुल्स में कार्यरत साकेत बहुगुणा का नाम भी दर्ज है। एफआईआर में इंडियाबुल्स के डायरेक्टर और अन्य सभी 18 सीनियर अधिकारियों पर धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक इंडियाबुल्स के पूर्व चेयरमैन और 18 सीनियर अधिकारियों पर शिप्रा समूह ने हजारों करोड़ रुपए के लोन दिलाने की पेशकश और हजारों करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इतना ही नहीं शिप्रा समूह में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और इंडिया बुल्स के डायरेक्टर समेत कुल 18 सीनियर अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की अपील की जिसे गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने शिप्रा समूह के द्वारा दी गई अर्जी के मुताबिक इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश जारी किए। सभी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में एफआईआर दर्ज की गई है।
डीसीपी विवेक चंद्र ने बताया कि शिप्रा समूह के द्वारा इन सभी पर धोखाधड़ी मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। इनकी तरफ से न्यायालय में दी गई अर्जी पर 156/3 के तहत 9 अप्रैल को न्यायालय से इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए इन सभी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी इंडिया बुल्स के पूर्व चेयरमैन समीर गहलोत के अलावा 18 सीनियर अधिकारियों का नाम आया है, जिसमें बताया गया है कि लोन संबंधी प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला बड़ा है इसलिए इस पूरे मामले की जांच में ओ डब्ल्यू को भी शामिल किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement