Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
राज्य आंदोलनकारी निकालंगे रथ यात्रा

जन-समस्याओं व लंबित मांगों को लेकर, चेतायेंगे सरकार को: डालाकोटी
डालाकोट (अल्मोड़ा)। 6मार्च। आज यहां डालाकोट गांव में राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक की।राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक में निर्णय लिया कि अपनी लंबित मांगों व जन समस्याओं को लेकर राज्य आंदोलनकारी दस, ग्यारह और बारह मार्च को अल्मोड़ा जनपद में रथ यात्रा निकाल कर सरकार को चेताएंगे।
बैठक में तय हुआ कि राज्य आंदोलनकारी 10मार्च को दस बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा में एकत्र होकर यात्रा प्रारम्भ करेंगे। शिवराज बनौला ने कहा कि रथयात्रा गांधी चौक से शुरू होकर चितई, पेटशाल, बाड़ेछीना, पनुवानौला, आरतोला, गुरड़ाबांज,काफलीखांन, धौलादेबी, दन्या कस्बों में जनसंपर्क व सभाओं के माध्यम से अपनी बात अपनी बात रखेंगे।11 मार्च को यात्रा पुनः अल्मोड़ा से शुरू होकर कपड़खान बसौली, ताकुला,सोमेश्वर, बिंता होते हुए द्वाराहाट अपना जन अभियान चलाएंगे। आंदोलनकारी 12मार्च को चौखुटिया, मासी,भिकियासैण, भतरौजखांन, से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा पहुंच कर यात्रा का समापन करेंगे।
बैठक में दौलत सिंह बगड्वाल, दिनेश शर्मा, गोपाल सिंह बनौला, नवीन डालाकोटी,पूरन सिंह,बसंत जोशी,देबनाथ गोस्वामी,लक्ष्मण सिंह, सुंदर सिंह कुंदन सिंह,सुंदर राम, ताराराम,खड़क सिंह,किशनानंद पांडे,सतीश पांडे,सूरज सिंह तारादेबी आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›