Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

राज्य के 13वें डीजीपी दीपम सेठ हैं 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस को नया मुखिया मिल गया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को राज्य का 13वां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेठ ने सोमवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर राज्य पुलिस के नए प्रमुख का कार्यभार संभाला।


कौन हैं दीपम सेठ?
दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2019 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। हालांकि, उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने से पहले ही शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। केंद्र सरकार ने भी इस मांग को स्वीकार करते हुए सेठ को रिलीव कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस 2026: SIT का बड़ा खुलासा, 'VIP' के नाम पर सामने आई ये सच्चाई


क्यों हुई थी नियुक्ति में देरी?
पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही राज्य में डीजीपी की पदवी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। दीपम सेठ का नाम भी डीजीपी के पैनल में शामिल करते हुए यूपीएससी को भेजा गया था। लेकिन, वह प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आए थे। ऐसे में सभी जरूरी अर्हताएं पूरी करने वाले अधिकारियों में एडीजी अभिनव कुमार का नंबर आ गया था। उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर की शाम को प्रदेश के 12वें डीजीपी (कार्यवाहक) के रूप में पुलिस की कमान संभाली थी।
यूपी की तर्ज पर डीजीपी का चयन
पिछले दिनों कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने गृह सचिव को पत्र लिखकर यहां डीजीपी का चयन यूपी की तर्ज पर करने की सिफारिश की थी। उन्होंने मौजूदा उत्तराखंड पुलिस एक्ट के नियमों का हवाला भी दिया था। लेकिन, अब एकाएक गृह विभाग की ओर से केंद्र सरकार को शुक्रवार को पत्र लिखकर आईपीएस दीपम सेठ को वापस भेजने की मांग की थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement