Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ ने गैंगस्टर सुनील राठी गैंग के एक गुर्गे को किया गिरफ्तार

कनखल के व्यापारी से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, सिडकुल थाने में दर्ज था मुकदमा

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.02.2023 को थाना सिडकुल पर वादी श्री रविकांत मलिक निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद में स्थित अपने प्लाट पर अवैध कब्जा करने एवं उसके बडे भाई अमरकांत मलिक को जान से मारने की धमकी देते हुये 50 लाख रूपये की मांग करने के सम्बन्ध में रंगदारी का मुकदमा सुनील राठी, नीरज मलिक, प्रदीप राठी, रोहताश, विपिन राठी, सुशील गुर्जर के विरूद्व पंजीकृत करवाया गया था। इसकी विवेचना एसटीएफ को सुपुर्द की गयी थी,* इस अभियोग में पूर्व में अभियुक्त सुशील गुर्जर पुत्र ज्ञान सिंह को अवैध अस्लाह 01 पिस्टल 45.बोर, 02 मैंगजीन, 10 जिन्दा कारतूस व एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो गाडी व घटना में प्रयुक्त मोबाईल सिम के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब इस प्रकरण में *विवेचना से प्रकाष में आया  कि सुनील राठी गैंग का एक सदस्य अजीत खोखर भी रंगदारी मांगे जाने के प्रकरण में संलिप्त है।* जो कि एक पेशेवर अपराधी है, जिनके विरूद्व पूर्व में भी हत्या, बल्वा, लूट, धमकी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के कई संगीन अभियोग पंजीकृत है। अजीत द्वारा ही उक्त मुकदमें वादी व उसके भाई को धमकी भरे मैसेज भेजने और काॅल करने के लिये प्रयुक्त सिम को अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराया गया था और स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर गवाहों को धमकाया जा रहा था, जिस पर *एसटीएफ की टीम द्वारा दिनांक 04.04.23 की सांय को अभि0 अजीत खोखर उपरोक्त को मुज्जफरनगर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया है।* 

*अभियुक्त अजीत खोखर पर थाना गंगनहर, हरिद्वार, थाना नई मण्डी मु0नगर के साथ साथ नई दिल्ली के कई थानों में रंगदारी,गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास के कई मुकदमें दर्ज हुये हैं, जिनमें अभियुक्त जमानत पर बाहर है।*

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम के सदस्य*
1- निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार राणा
2- उ0नि0 श्री उमेश कुमार
3- हेका0 सन्देश कुमार
4- हेका0 कैलाश नयाल
5- हेका0 अनूप भाटी
6- का0 अनिल कुमार

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›