Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ ने 263 ग्राम स्मैक के साथ देहरादून से पकड़ा नशा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत बड़े नशा  तस्करों की गिरप्तारी एवं उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिये एसएसपी एसटीएफ तैयार की गयी योजना का सफल परिणाम सामने आने लगे है। इस वर्ष अब तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 41  नशा  तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से  14 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये मूल्य का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 05 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एम0डी0 कुल लगभग 15 करोड़ रूपये मूल्य की ड्रªग्स  को बरामद करने में सफलता पायी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि* आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए *जोगीवाला बैरियर  हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति शाहिद मालिक पुत्र असलम मलिक निवासी अलवलावलपुर थाना फतेहपुर  जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश  हाल पता शकुंतला एनक्लेव थाना पटेलनगर को  263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शाहिद उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि सहारनपुर से आकर देहरादून में किराए में रहकर  देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को  विक्रय करता था। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।
ड्रग्स बरामदगी का विवरण-
1. 263 ग्राम अवैध स्मैक।
गिरफ्तार किये गये नशा तस्कर का नाम-पता 1. शाहिद मलिक पुत्र असलम मलिक निवासी अलावलपुर थाना फतेहपुर सहारनपुर, उ. प्र० हाल पता – शकुंतला एनक्लेव थाना पटेलनगर जनपद देहरादून  उम्र 19 वर्ष।                       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल’ द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही कर रही है । एसटीएफ से संपर्क हेतु रु 0135-2656202, 9412029536

Select Language

Advertisement