Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ उत्तराखंड की बड़ी सफलता: दो साल से फरार दुष्कर्मी दिल्ली से गिरफ्तार, ₹50,000 का इनामी था अभियुक्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड, श्री नवनीत भुल्लर के कुशल नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बलात्कार के एक गंभीर मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे वांछित और ₹50,000 के इनामी अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह, पुत्र मन बहादुर, निवासी ग्राम धामसेना चौरासो, गरुड़, थाना बैजनाथ, जिला बागेश्वर, उत्तराखंड है। उसके खिलाफ थाना बैजनाथ में दिनांक 08 फरवरी 2023 को मुकदमा अपराध संख्या 04/2023, धारा 376, 506 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना में एससी/एसटी अधिनियम की विभिन्न धाराएं 3(1)(w)(i), 3(1)(w)(ii), 3(2)(v), 3(2)(va) भी जोड़ी गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 98 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार

घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था और जनपद पुलिस द्वारा की गई कई कोशिशों के बावजूद वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक स्तर से अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ की टीम ने दिल्ली में लगातार सुराग लगाते हुए मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की और 26 जून 2025 को उसे निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी करने वाला पंजाब से गिरफ्तार

गिरफ्तारी में शामिल एसटीएफ टीम:

  • निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा
  • उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती
  • मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह रावत
  • आरक्षी दीपक चंदोला
  • आरक्षी अंकित सिंह

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement