Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, श्री नवनीत भुल्लर के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर ने थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए रोडवेज के सामने गांधी पार्क गेट नंबर 2 के पास से धर्मवीर गंगवार पुत्र सोहन लाल, निवासी निस्बी, पोस्ट ऑफिस भैंसोड़ी, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 135 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन मीरगंज, बरेली से लाता था और रुद्रपुर व आसपास के इलाकों में बेचता था। पूछताछ में अन्य कई ड्रग तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के क्रम में एसटीएफ द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री स्वप्न किशोर सिंह, सीओ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक एंटी नार्कोटिक्स यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसटीएफ प्रमुख श्री नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी का हिस्सा न बनें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशा तस्करी की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ को दें।

एसटीएफ संपर्क सूत्र –
0135-2656202, 9412029536

एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीम

  1. निरीक्षक पावन स्वरुप
  2. एसआई के जी मठपाल
  3. एसआई विनोद चंद्र जोशी
  4. एएसआई जगवीर शरण
  5. हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह
  6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  7. आरक्षी इसरार अहमद
  8. आरक्षी मोहित जोशी

थाना रुद्रपुर पुलिस टीम

  1. एसआई दीपक बहुगुणा
  2. आरक्षी ताजवीर शाही
  3. आरक्षी यशपाल मेहता

एसटीएफ की यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि के लक्ष्य की दिशा में एक और ठोस कदम है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›