Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

कुख्यात वाल्मीकि गैंग पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार से दो लोग गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसटीएफ देहरादून द्वारा कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी हरिद्वार के थाना गंगनहर क्षेत्र से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ बॉलर (40 वर्ष) और पंकज अष्टवाल (30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सुनेहरा, रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गैंग हरिद्वार क्षेत्र में पार्किंग ठेकों पर अवैध कब्जे, करोड़ों की जमीनें हड़पने और फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर संपत्तियों की अवैध बिक्री में सक्रिय था। प्रवीण वाल्मीकि, जो वर्तमान में सितारगंज जेल में बंद है, अपने गुर्गों के जरिए जमीनों पर कब्जा करने और करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर रहा था।
जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 2014 में श्याम बिहारी की मृत्यु के बाद उसकी करोड़ों की संपत्ति पर गैंग की नजर थी। संपत्ति के वारिस कृष्ण गोपाल की 2018 में हत्या कर दी गई, वहीं 2019 में रेखा के भाई सुभाष पर हमला कराया गया। इसके बाद गैंग ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनें बेच डालीं। इसमें मनीष बॉलर और पंकज अष्टवाल की भूमिका प्रमुख रही।
इसके अलावा, 2022 में जेल में बंद रहते हुए प्रवीण वाल्मीकि ने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर संदीप कुमार एरोन की 3.5 करोड़ की संपत्ति हड़पने की योजना बनाई थी।
फिलहाल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 भादवि व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आई है जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement