Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, 35 लाख की हेरोइन के साथ उधमसिंह नगर से तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड के निर्देशन में एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद उधम सिंह नगर के थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए लगभग 35 लाख रुपये की अवैध हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा थाना खटीमा पुलिस की सहायता से यह कार्यवाही कल देर शाम की गई। पहनिया चौराहे के पास से आरोपी को मोटरसाइकिल समेत दबोचा गया, जिसके कब्जे से कुल 118 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सोनू राणा पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गुरुखेड़ा, झनकट, थाना खटीमा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 वर्ष है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन ननकमत्ता से लेकर आया था और इसे बनबसा एवं टनकपुर क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की योजना थी। पूछताछ में आरोपी ने अन्य कई नशा तस्करों के नाम उजागर किए हैं, जिन पर आगे कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।

इस कार्यवाही में STF एंटी नार्कोटिक्स टीम के निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में SI विपिन चंद्र जोशी, SI विनोद चंद्र जोशी, ASI जगवीर शरण, HC मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद एवं मोहित जोशी शामिल रहे। थाना खटीमा पुलिस टीम से SI विजय बोरा एवं देवेन्द्र सिंह सिरोला ने सहयोग किया।

माननीय मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने पुनः जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की सूचना तुरंत STF या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। संपर्क हेतु STF के ऑफिस नंबर – 0135-2656202, 9412029536 पर संपर्क करें। एसटीएफ की यह कार्यवाही ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड की दिशा में एक और प्रभावी कदम है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›