Report by : CWN Desk
Published at :
राजधानी देहरादून में गुलदार ने खेल रहे बच्चे पर किया हमला, देखिए वीडियो..
https://youtu.be/3N6QX_RubKQ?si=gHIqVrvOrwlE0VUW

बच्चे को उसके साथियों ने बचाया, बच्चा अस्पताल में भर्ती
देहरादून
। राजपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की दशहत देखने को मिली है। यहां पर दोस्तों के साथ नदी किनारे खेलकर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसे साथियों ने किसी तरह बचा लिया। बुरी तरह घायल बच्चे को दून अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम करीब छह बजे राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली की बताई जा रही है। जहां 12 वर्षीय निखिल थापा अपने कुछ दोस्तों के साथ रिस्पना नदी किनारे खेलकर लौट रहा था। इसी दौरान निखिल पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने उसका सिर पकड़ा और खींचकर ले जाने लगा। निखिल की चीख सुनकर उसके साथी ने तुरंत निखिल के पैरों को पकड़ लिया और शोर मचा दिया।
इस पर गुलदार निखिल को छोड़कर भाग गया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल निखिल को उठाया और पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों के मुताबिक निखिल के सिर पर बड़ा और गहरा घाव है। घटना के बाद से कैनाल रोड क्षेत्र से सटे इलाकों में दहशत का माहौल है।
पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। हमला किए जाने की घटना पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस प्रभावित इलाके में पुलिस की गस्त बढ़ाने निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीम वन विभाग के टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों को गुलदार के हमले के प्रति सावधान किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›