Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

“ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी सफलता: 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाला ठग फरीदाबाद से गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एक बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने 1.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर सिकरीवाल को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार कर हल्द्वानी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।

अभियुक्त ने खुद को टेलीकॉम विभाग, ईडी और सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लिया। पीड़ितों को बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर पर फर्जी आधार के जरिए खाता खोला गया है और उन पर मानव तस्करी जैसे आरोप हैं। इसके बाद उन्हें “डिजिटली अरेस्ट” किया गया और व्हाट्सऐप पर अदालत की प्रक्रिया के नाम पर गाइडलाइन भेजी गई। इसी बहाने पीड़ितों से अलग-अलग खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिबंधित 60,000 टेबलेट अल्प्राजोलम और 2000 इंजेक्शन पकड़े

पूरे मामले की विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा और निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने की। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर गुड़गांव में “फार्माट्रिक्स इंटरनेशनल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड” नामक फर्म खोली गई थी, जिसके खाते में ठगी की रकम प्राप्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  18 लाख कीमती 121 किलो गांजे के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 13 साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली, पंजाब, झारखंड, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तराखंड शामिल हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, या निवेश प्रस्ताव से सतर्क रहें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर क्राइम थाना से संपर्क करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement