Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

8 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था प्रेमी, ऑनर किलिंग का शक

उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 8 दिन पहले ही जेल से छूटे युवक और उसकी प्रमिका का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाग ही एक बाग में लटका मिला। युवक के स्वजन ने युवती के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है।
आसीवन क्षेत्र के गांव कायमपुर का है मामला. गांव के निवासी अखिलेश पासवान (18) और उसके गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक साथ ही स्कूल पढ़ते थे। दोनों की जान पहचान स्कूल में ही हुई। कक्षा 8वीं पास करने के बाद अखिलेश ने स्कूल छोड़ दिया। किशोरी ने आगे की पढ़ाई जारी रखी। बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे। जब किशोरी के घर वालों को इनके रिश्ते की खबर मिली तो उन्होंने अखिलेश और युवति का मिलना बंद कर दिया। युवति के परिवार वालों को अखिलेश के अंतरजातीय होने से परेशानी थे। वें इन दोनों की शादी के खिलाफ थे। 7 मार्च 2023 को अखिलेश और किशोरी गांव से भाग गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement