Report by : CWN Desk
Published at :
गुलदार पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, मुर्गे खाने के लालच में फंस गए कुत्ते

देहरादून। रायपुर रेंज में अब तक गुलदार वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। ऐसे में वन विभाग ने गुलदार की तलाश में हर तरफ से प्रयास तेज कर दिए हैं।
गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई पिंजरे लगाए हैं, लेकिन इन पिंजरों में गुलदार के बजाए मुर्गे के लालच में कुत्ते बिल्ली फंस रहे हैं। रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि गुलदार को पिंजरे में लाने के लिए उसमें चिकन लगाया जा रहा है, लेकिन उसकी खुशबू से आसपास के कुत्ते और बिल्लियां वहां आ रही हैं, जिससे वे वहां फंस रही हैं।
उधर, गुरुवार को वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव और डीएफओ वैभव कुमार सुबह ही बड़ी संख्या में वनकर्मियों को लेकर चिड़ोवाली पहुंचे, जहां गुलदार ने बच्चे पर हमला किया था। वहीं बुधवार देर रात करनपुर में भी गुलदार देखे जाने की अफवाह फैली, जिससे वहां देर रात बड़ी संख्या में आसपास रहने वाले छात्र जमा हो गए। बताया जा रहा है कि किसी ने वहां दो गुलदार घूमते देखे। साथ ही कई कुत्ते भी वहां भौक रहे थे, जिससे दहशत फैल गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›