Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

रानीखेत: चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला अधिकारी से कार चालक ने की छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट; चलती कार से कूदकर बचाई जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला अधिकारी ने साहस का परिचय देते हुए चलती कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे की है। महिला अधिकारी की चुनाव ड्यूटी ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला डाभर में थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह ताड़ीखेत लौटने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर कार वहां आकर रुकी। चालक ने ताड़ीखेत तक छोड़ने की बात कहकर महिला को बैठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनी-नैलपड़ बजेला मोटर मार्ग समेत धौलादेवी क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण हो: उपपा

कुछ दूरी तय करने के बाद चालक ने अचानक महिला अधिकारी से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए वाहन की गति बढ़ा दी। स्थिति बिगड़ती देख महिला अधिकारी ने हिम्मत जुटाकर एक तीव्र मोड़ पर, जहां गाड़ी थोड़ी धीमी हुई, चलती कार से कूदकर खुद को बचाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब होटल में कमरा ढूंढने के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

शोरगुल सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला अधिकारी की मदद की। पीड़िता की तहरीर पर रानीखेत कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement