Report by : CWN Desk
Published at :
वन विभाग की 455 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया गया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। बढ़े हुए डीए से लगभग तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। शासनादेश जारी होने के बाद उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा। कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर्मचारियों एवं पेशनर्स के हित में मंहगाई भत्ता बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›