Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों से मिलकर जाना हाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री को देख उत्साहित हुए लोग, धामी ने सरकार का कार्यों का लिया फीडबैक

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार प्रातः सैर पर निकले। श्री धामी सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान में पहुंचे और सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया फिर चाय की चुस्की ली। उन्होंने नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की।  इसी दौरान वहा बच्चें रियांश से  मुख्यमंत्री ने बातें की और अपना आशीर्वाद दिया।
नागनाथ वार्ड होते हुए वहा पर पानी भर रही महिला से बातें की और पेयजल की स्थिति के बारे में जाना, जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पानी नियमित आ रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनके हाल चाल जाने। गौरलचौड़ मैदान पंहुचकर मुख्यमंत्री ने वहॉ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रेक्टिस कर रहे युवाओं से बातें की और उनका उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कैप्सूल में पाउडर भरकर बाजार में करते थे सप्लाई, नकली दवा बनाने वाले गिरोह का खुलासा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement