Report by : gulabsingh
Published at :
उत्तराखंड में जहां एक ओर जबरदस्त बरसात का दौर और बिजली की कड़क जारी है, वहीं भूकंप के झटकों ने डर को और बड़ा दिया है।
उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे था। इससे पूर्व रुद्रप्रयाग में बीती शाम भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। भूकंप के झटकें महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.1 मैग्नीट्यूड रही।