Report by : CWN Desk
Published at :
बदरीनाथ हाईवे पर बस की चपेट में आए एएसआई की मौत, जांच शुरू

पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र गोल्फा में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर गए कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान टकाना गांव निवासी 43 वर्षीय मनीष पंत के रूप में हुई है, जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। मनीष पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए अपनी टीम के साथ गोल्फा पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि मतदान समाप्त होने के बाद शाम को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथ मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुनस्यारी से तहसीलदार वतन गुप्ता एक चिकित्सक के साथ रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्हें सूचना मिली कि मनीष ने दम तोड़ दिया है। मुनस्यारी के एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि मौके पर मौजूद तहसीलदार और जोनल पुलिस अधिकारी के अनुसार कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई। मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कर्मचारी की आकस्मिक मौत से प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›