Connect with us

नई दिल्ली

हावड़ा में लगी आग, मची भगदड़, 12 गाड़िया आग बुझाने में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुरुवार रात एक बजे की घटना, आग लगने की कारणों का नहीं हुआ अभी खुलासा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना के बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आग करीब एक बजे के आस पास लगी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। 
आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इलाके में बिजली को काट दिया गया है दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Select Language

Advertisement