Connect with us

उत्तर प्रदेश

पति ने पत्नी को सीने से लगाया और उसकी पीठ में तमंचा सटाकर चलाई गोली, दोनों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद के बिलारी के गांव की घटना, घटना की वजह की जांच में जुटी पुलिस

पति ने पत्नी को बड़े प्यार से सीने से लगाया। फिर पीछे से उसकी पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली से पत्नी और पति की मौत हो गई। घटना मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की है।
पुलिस के मुताबिक खानपुर गांव निवासी अनेकपाल परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहता था। वहां साइकिल पंक्चर बनाने का काम करता था। 10 दिन पहले ही वह पत्नी सुमन और 4 बच्चों के साथ गांव लौटा था। घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा कि घटना से कुछ देर पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदू शक्ति संगठन का आरोप: बेसिक शिक्षा विभाग के मुस्लिम शिक्षक स्कूलों से गायब रहकर सांप्रदायिक गतिविधियों में लिप्त

Select Language

Advertisement