Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चिन्यालीसौड़ के कोटीसौड़ भड़कोट में गुलदार ने महिला को मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ विकासखंड के कोटीसौड़ भड़कोट में गुलदार ने महिला को मार डाला। ग्राम भड़कोट कोटीसौड़ में शुक्रवार सुबह नौ बजे घर के नजदीक ही जंगल में घास लेने गई 42 वर्षीय भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल पर आदमखोर गुलदार ने हमला कर दिया। भागीरथी बुरी तरह जख्मी हो गई। पता चलने पर गांव वाले घटनास्थल की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।
आदमखोर गुलदार ग्रामीणों के शोर मचाने पर वहां से भाग निकला। गुलदार के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। डीएफओ डीपी बलूनी भी सूचना मिलने पर विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया चल रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement