Report by : CWN Desk
Published at :
फर्जी लोन एप ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: उत्तराखंड STF ने IGI एयरपोर्ट से दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी लोन एप्स के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड अभिषेक अग्रवाल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट है और दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था। जैसे ही वह विदेश से लौटकर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद एसटीएफ टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के जरिए चीनी नागरिकों की मदद से फर्जी कंपनियां बनवाकर अवैध लेन-देन किए जा रहे थे। एसटीएफ अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›