Report by : CWN Desk
Published at :
हरदा और प्रीतम की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

एक-दूसरे पर इशारों में वार करने वाले दिग्गजों की मुलाकात के निकलने लगे मायने
देहरादून।
पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मुलाकात न सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। दोनों ही नेता एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। इशारों ही इशारों में तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन बुधवार को दोनों की मुलाकात से राजनैतिक हलकों में मायने निकाले जा रहे हैं। हरीश रावत बुधवार को प्रीतम के घर पहुंचे और बंद कमरे में दोनों के बीच काफी देर गुफ्तगू हुई।
हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच विधानसभा चुनाव में दूरियां बढ़ गई थी। चुनाव के बाद इनके रिश्तों में खटास और अधिक बढ़ी गई। इशारों ही इशारों पर एक-दूसरे पर तंज सके। अब 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। हरीश रावत भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। हरिद्वार उनकी पहली पसंद है। हरिद्वार में प्रीमत सिंह का खासा दखल भी है। ऐसे में यमुना कॉलोनी स्थित प्रीतम सिंह के आवास पर दोनों की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों ने एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हरीश।रावत प्रीतम सिंह को बड़ा नेता बताते हुए चले गए। प्रीतम सिंह ने भी हरीश रावत को वरिष्ठ नेता करार देते हुए कहा कि उनके बीच दूरी कभी नहीं रही।।हरीश रावत ने पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को सिरे से नकार दिया। कहा कि कांग्रेस एकजुट है। आने वाले दिनों में विपक्ष मजबूत होकर सरकार को घेरने का काम करेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›