Connect with us

उधमसिंह नगर

लापता युवक की उसी के दो दोस्तों ने हत्या कर दी, शव घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दबाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर पुलिस ने मामले का किया खुलासा, एक आरोपी को गिरफ्तार

रुद्रपुर। दिनेशपुर से पांच जून से लापता युवक की उसी के दो दोस्तों ने हत्या कर शव घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। गदरपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छह जून को गांव मदनापुर निवासी चंदन सिंह खड़ायत ने दिनेशपुर थाने में अपने 21 वर्षीय भाई प्रेम सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि प्रेम सिंह पांच जून को दोस्तों के साथ गया था, तब से वह लापता है। उन्होंने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में सूरजपुर गदरपुर निवासी जंग बहादुर और हर्ष चौधरी का नाम सामने आ रहा था। पुलिस ने जंग बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि प्रेम सिंह के साथ वह और हर्ष चौधरी तीनों केलाखेड़ा घूमने गए थे। यहां उन्होंने साथ में शराब पी। इस दौरान विवाद हो गया और उन्होंने हर्ष की हत्या कर दी। उसके शव को केलाखेड़ा से गदरपुर तक बाइक से ही लाए। आरोपी जंग बहादुर ने बताया कि बाइक को हर्ष चला रहा था और बीच में प्रेम सिंह के शव को रखकर वह पीछे बैठ गया था, जिससे किसी को कोई शक न हो। जंग बहादुर की निशानदेही पर गदरपुर पुलिस ने सूरजपुर से उसके घर के आंगन से शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर दिनेशपुर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। वहीं दूसरा आरोपी हर्ष चौधरी फरार है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement