Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

कथावाचक की करतूत, प्यार एक लड़की और शादी दूसरी से, पहली लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए कर दिया कत्ल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंपावत में सनसनीखेज खुलासे से पुलिस भी हैरान, मृतका के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

चंपावत। कथावाचक का एक लड़की के साथ कई सालों तक लंबे अफेयर था। इस बीच उसका दिल किसी दूसरी लड़की पर आ गया। दूसरी लड़की से शादी करने के बाद कथावाचक ने पहली गर्लफ्रेंड से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के लिए उसका बेरहमी से मर्डर कर दिया।
आरोप है कि लंबे प्रेम प्रसंग के बाद दूसरी लड़की से शादी करने वाले कथावाचक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह युवती अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय एक युवती का पैंती गांव के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, मृतका के पिता ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौरव पांडेय, निवासी सल्ला चम्पावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Select Language

Advertisement