Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भाटकोट में जनपद डीएम ने किया पौंधारोपण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा भाटकोट स्थित अफसर्स कॉलोनी में जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर पौंधारोपण किया गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।  जिलाधिकारी द्वारा देवदार का वृक्ष रोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूलन के लिए वृक्षों के महत्व, लाभ और गुणों के बारे में बताया।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और सिटी पब्लिक स्कूल के अध्यापकगण, योग टीचर उमा चिलकोटी व हंसा जोशी, ललित मोहन कापड़ी, प्रभारी नगर पालिका ईओ, रेंजर वन विभाग दिनेश जोशी, उद्यान विभाग से माली कुंडल गिरी, रमेश चंद्र जोशी व कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement