Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, प्रेमिका के ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने हत्याकांड को दिया अंजाम

मां-बेटियों की हत्या कर शव को सूखे नाले में कूड़े के ढेर में छिपा दिए थे
देहरादून। देहरादून पटेलनगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस का आज एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा किया। तीनों हत्याएं प्रेम प्रसंग के कारण हुईं। पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़ा मिला था। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे थे। अगले ही दिन ठीक इसी जगह एक और लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
गुरुवार को बडोवाला में बच्ची समेत मिले तीन शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के प्रेमी ने ही हत्या कर तीनों के शव फैक्टरी के पीछे कूड़े के ढेर में छिपाए थे। दरअसल, 25 जून को पटेलनगर के बडोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे एक सूखे नाले में बच्ची व एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त भी नहीं हुई कि अगले ही दिन उसके पास से ही एक और शव बरामद किया गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ बिजनौर से देहरादून आई थी। आईएसबीटी से महिला का प्रेमी तीनों को बाइक से फैक्टरी लेकर आया। जहां उसने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद दोनों बेटियों की भी गला दबाकर हत्या कर दी ओर शव को कूड़े के ढेर में छिपा दिया।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी का महिला से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था। मृतका आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी ओर खर्च के लिए लगातार पैसों की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी महिला से पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। 23 जून को मृतका देहरादून आई। जहां आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली और उसकी हत्या कर दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›