Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

स्कूटी सवार युगल ने पुलिस इंस्पेक्टर को इसलिए मार दी टक्कर, फिर सड़क पर घसीट लेकर गए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डालनवाला क्षेत्र का मामला, इंस्पेक्टर घायल, आरोपी युगल गिरफ्तार
देहरादून। रात को चेकिंग कर रहे डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर को स्कूटी सवार युगल ने पहले तो टक्कर मारी और फिर घसीटते ले गए। कुछ दूर जाने के बाद स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इंस्पेक्टर के हाथ व घुटने पर चोट आई हैं।  जबकि युवक-युवती को भी चोट आई है।
डालनवाला कोतवाली पुलिस के इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने बताया कि रात करीब एक बजे वह पुलिस टीम के साथ द्वारिका स्टोर चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटर सवार युवक और युवती को रोकने की कोशिश की। स्कूटर सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के नजदीक आते हुए स्कूटर चालक युवक ने गति धीमी की और फिर तेजी से बढ़ाकर दौड़ा दिया। उन्होंने स्कूटी चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो स्कूटी चालक उन्हें साथ घिसटते ले गया।
स्कूटी सवार युवक-युवती खुद सड़क किनारे नाले में गिरकर चोटिल हो गए। मौके से स्कूटर सवार युवक और युवती को पकड़ा गया। उनकी पहचान वंश और आशिमा दोनों निवासी अनारवाला के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement