Report by : Paras Bisht
Published at :
बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की, बहू ने सास-ससुर का जीना किया हराम

सास-ससुर को खाना नहीं देती, गर्दन काटने की धमकी भी देती है, ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार
हल्द्वानी।
शहर में एक बहू के उत्पीड़न से परेशान ससुर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि बहू सास-ससुर को खाना तक नहीं देती। मारने के8 धमकी देती है। 80 साल के बुजुर्ग ने पुलिस को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अमरावती कालोनी ने बताया कि इस साल फरवरी में छोटे बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की और बहू को घर लाया। लेकिन बहू ने उनका और उनकी बीमार पत्नी का जीना मुश्किल कर रखा है। पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 23 अप्रैल को वह पत्नी के साथ मंदिर गए थे और घर में छोटी बहू थी। वह जब लौटे तो घर से लाखों के जेवर गायब थे। पूछने पर बहू ने उन्हीं पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बहू उन्हें गालियां देती है। जिससे वह परेशान है। साथ ही उन्हें गला काट देने की धमकी देती है। कहती है तुम सबको फंसा दूंगी, उसने अपने जेठ पर भी हाथ उठाया, उसके खौफ से बेटी और नातिनों ने घर आना बंद कर दिया है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि, उनका और उनकी बीमार पत्नी का गुजारा मकान से मिले किराए से होता है। लेकिन इन पैसों पर भी बहू ने अपना अधिकार जमाना शुरू कर दिया है, वो हमें खाना नहीं देती और मैं जो खाने के लिए घर लाता हूं, वो भी मुझसे और मेरी बीवी से छीन लेती है, बहू ने दो-तीन बार मेरी बीमार पत्नी पर हाथ उठाया। उन्होंने पुलिस से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि उनके बहू और बेटे पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›