Report by : CWN Desk
Published at :
राम लाल की बालक के स्वरूप में प्रतिमा इस साल आखिर तक गर्भ गृह में होगी स्थापित

विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय बोले, राम मंदिर 392 खंभों पर टिका होगा

हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि 2023 के अंतिम में राम लाल की प्रतिमा पांच वर्ष के बालक के स्वरूप में भूतल के गर्भ गृह में स्थापित होगी।
चंपत राय गुरुवार को वीएचपी की केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक में शिरकत करने हरिद्वार में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर पत्थरों का मंदिर तैयार किया जा रहा है। मंदिर निर्माण में गिट्टी, सरिया, रेत, बजरी का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
राम मंदिर 392 खंभों पर टिका होगा। मंदिर निर्माण का कार्य संतोषजनक चल रहा है। चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए सेवा का एक बड़ा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस सेंटर में तीर्थ यात्री अपना सामान, जूते, मोबाइल आदि सुरक्षित रख सकेंगे। यह सेंटर भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा और अपने में परिपूर्ण होगा। राम मंदिर का किसी भी प्रकार का पानी नगर निगम के सीवर में नहीं जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›