Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

चाय की ले रहा था चुस्की, जेब में रखा फोन ब्लास्ट और फिर…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक बुजुर्ग की कमीज की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। उसमें अचानक आग लग लगी। बुजुर्ग एक दुकान पर बैठकर चाय की चुस्की लगा रहा था। बुजुर्ग झुलसने से बाल-बाल बच गया। घटना केरल के त्रिशूर जिले की है।
घटना उस समय हुई जब 76 वर्षीय व्यक्ति मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उसे टीवी चैनलों पर भी दिखाया जा रहा है, जिसमें व्यक्ति को एक दुकान में बैठे चाय पीते और कुछ खाते हुए देखा जा सकता है। तभी उसकी शर्ट की जेब में रखा फोन फटता है। उसमें आग लग जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल फोन के फटने के तुरंत बाद बुजुर्ग उछलता है और अपने चाय के गिलास को एक तरफ रख कर मोबाइल फोन को जेब से निकालने की कोशिश करता है और इस दौरान फोन नीचे फर्श पर गिरने से वह झुलसने से बच जाता है।
ओल्लूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची। पिछले हफ्ते कोझिकोड शहर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहां पतलून की जेब में रखा एक मोबाइल फोन फट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था।

Select Language

Advertisement