Report by : CWN Desk
Published at :
मंत्री प्रेमचंद और हरक रावत की बातचीत का वीडियो वायरल, प्रेमचंद बोले हरक ने किया विश्वासघात, आप भी सुनिए

सियासी गलियारों में हलचल, ऋषिकेश आईडीपीएल कालोनी से जुड़ा है बातचीत का वीडियो
देहरादून
। पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की टेलीफोन हुई बातचीत के वायरल वीडियो ने सियासी घमासान मचा दिया है। वीडियो
ऋषिकेश की आइडीपीएल कॉलोनी को तोड़ने की कार्रवाई का है। वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री प्रेमचंद ने हरक सिंह रावत पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
बातचीत का वीडियो खुद कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
वीडियो में दिख रहा है कि हरक सिंह रावत कार में कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान वह फोन पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बात करते हैं। कह रहे हैं भाजपा की सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए हरक सिंह रावत के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा कलागाड के अतिक्रमण को हटाने के लिए दिए गए आदेशों में मेरे द्वारा अपनी अध्यक्षता में कमेटी बनाई और उसकी मीटिंग ही नही होने दी फिर टेक्निकल कमेटी गठित की इसी तरह मामलें को लटकाए रखा आप भी इसी तरह डीएम को बोल कर रुकवा दीजिये या मुख्य सचिव को मानवीय आधार पर इमोशनल पत्र लिखिए…
वीडियो में हरक और प्रेमचंद अग्रवाल से बातें कर रहे हैं। इस दौरान हरक ने बारिश को देखते हुए ऋषिकेश के आईडीपीएल में अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं। साथ ही अग्रवाल को अपनी बातें मनवाने की भी टिप्स दे रहे हैं। वीडियो के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भी अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को इस समय बंद करने पर सहमति जताते सुनाई दे रहे हैं। बोल रहे डीएम से कई बार इस मामले में बात की है, लेकिन डीएम बोल रही है ऊपर से आर्डर है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने हरक सिंह रावत पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर सवाल उठाए हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरक ने मेरे साथ हुई बातचीत का वीडियो बनाकर, मेरे साथ विश्वासघात किया है। एक वरिष्ठ नेता को इस तरह किसी मंत्री से बातचीत का वीडियो वायरल करना शोभा नहीं देता।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›