Connect with us

देहरादून

महिला को पहले शराब पिलाई, फिर दुष्कर्म करने के बाद कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राजधानी देहरादून की घटना, हत्यारोपी गिरफ्तार, महिला की नहीं हुई पहचान
देहरादून। शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुलभ शौचालय में काम करता है। लेकिन, अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल के अनुसार, सोमवार तड़के चार बजे कंट्रोल रूम को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने कूड़ेदान के बाहर शव पड़े होने की सूचना मिली। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। शहर कोतवाली और डालनवाला पुलिस ने शव को दून अस्पताल भिजवाया। सीओ डालनवाला अभिनय चौधरी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तड़के करीब तीन बजे एक युवक कूड़ेदान के पास शव को खींचकर ले जाता दिखाई दिया।
इसका हुलिया सर्वे ऑफ इंडिया के पास बने सुलभ शौचालय के कर्मचारी से मिल रहा था, जो वहां पास ही एक मॉल में भी काम करता है। वह टीन शेड में रह रहा था। पुलिस उसकी तलाश में मौके पर पहुंची तो टीन शेड के अंदर खून के निशान मिले। मौके से राजेश कुमार (36) पुत्र मुन्नू निवासी बाडीघाट राजपुर को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने हत्या और दुष्कर्म की बात कबूल ली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement