Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जागेश्वर वन पंचायत क्षेत्र में मिले अधगला शव की नहीं हुई पहचान, शव मिलने से क्षेत्र में मचा है हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनी (जागेश्वर)। कोटुली वन पंचायत के जंगल में स्थित एक सूखे नाले से रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव की स्थिति अत्यंत खराब है — सिर पूरी तरह कंकाल में बदल चुका है, दोनों हाथ गल चुके हैं और शरीर भी सड़न की अवस्था में है। अनुमान है कि शव 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है।
पहचान संबंधी कोई स्पष्ट चिन्ह नहीं मिला है, लेकिन मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट है। उसने नीली जींस, ऑरेंज रंग की फुल बाजू की शर्ट पहन रखी थी। उसके अंडरवियर व सैंडो पर ‘Dollar’ और मोजों पर ‘Nike’ लिखा हुआ है।
शव को शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को उक्त व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो कृपया चौकी प्रभारी जागेश्वर के मोबाइल नंबर 9760046099 या 9027154242 पर संपर्क करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement