Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी-तोताघाटी के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

टिहरी। 05 नवंबर 2023 को जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना मिलते ही SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था मे बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल भिजवाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल व्यक्ति:-देव सिंह चौधरी उम्र 34 वर्ष R/O विकासनगर
मृतक:-दिनेश सिंह चौधरी उम्र 40 वर्ष R/O विकासनगर

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›