Connect with us

नई दिल्ली

अपनी दूसरी शादी करने के लिए पिता ने दो मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पत्नी बच्चियों और आरोपी को छोड़कर मायके में रहती है, आरोपी करना चाहता था दूसरी शादी, बच्चियां बन रही थी रुकावट
देहरादून। देहरादून जिले के डोईवाला में पिता ने अपनी दो बच्चियों का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि दूसरी शादी में बाधा बनने पर उसने बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।
डोईवाला कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि केशवपुरी बस्ती में रहने वाला जितेंद्र साहनी ऊर्फ डोमा डोईवाला में कबाड़ का काम करता है। मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों और उसे छोड़कर भाग गई थी। इसके बाद जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी दो बच्चियां होने के कारण उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही थी। आरोप है कि उसने साढ़े तीन साल की बेटी आंचल और डेढ़ साल की बेटी अनुषा की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह मौके से फरार हो गया। आरोपी की उम्र 22 साल बताई जा रही है। देर शाम को बच्चों की दादी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना के समय बच्चों की दादी कूड़ा बीनने गई हुई थी। वापस आने के बाद घटना का पता चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। शाह ने बताया कि आरोपी की आखिरी लोकेशन डोईवाला रेलवे स्टेशन के पास मिली है। टीमें गठित कर उसकी तलाश की जा रही है। दोनों बच्चों के शव को हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। शाह ने बताया कि बच्चों की नानी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना स्थल पर खून के निशान भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए उन्हें पद से हटाने के आदेश दिए
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement