Connect with us

नई दिल्ली

हरियाणा के सीएम के नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले की जांच शुरू, होगा मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शरारती तत्व ने प्रमाण पत्र बनाकर यूपी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कर दी थी अपलोड
नई दिल्ली
। शरारती तत्वों की हरकत ने यूपी से हरियाणा तक खलबली मचा दी। किसी शरारती तत्व ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। प्रशासन ने लिंक डिलीट कर शरारत करने वाले की तलाश में जुट गया है। डीएम ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का उल्लेख है। मामला सामने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। सोनभद्र जिले में न पन्नूगंज में कोई पीएचसी है और न शाहगंज में। शाहगंज में सीएचसी जरूर है, लेकिन वहां से लंबे समय से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी, पंचायती राज मंत्री पर उठाए सवाल

वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्र मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से दो फरवरी 2023 को जारी है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 को अंकित किया गया है। पता भी वही है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री का है। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम चन्द्र विजय सिंह ने हुई संबंधित अफसरों से पूछताछ की। चतरा पीएचसी के अधीक्षक डॉ कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि उनके यहां से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। यह किसने किया है, जांच कराई जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के वायरल हुए डेथ सर्टिफिकेट में पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली-पीलीभीत-सितारगंज एनएच के फोरलेन निर्माण में घोटाला, दो अफसर निलंबित

Select Language

Advertisement