Connect with us

हरिद्वार

हर महीने प्रथम रविवार को सेनानियों को समर्पित ‘10 बजे 10 मिनट’ अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, हरिद्वार में ध्वजारोहण और कार्यक्रम सम्पन्न

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में “हर महीने प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम” अभियान के अंतर्गत हरिद्वार समेत देशभर में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत गायन और सेनानियों के स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। हरिद्वार के जटवाड़ा पुल स्थित शहीद जगदीश वत्स पार्क में कैलाश वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद पूरा परिसर ‘स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा।

वीरेन्द्र कुमार गहलौत, अरुण पाठक, डॉ. वेदप्रकाश आर्य और कैलाश वैष्णव ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सेनानी परिवारों व स्थानीय नागरिकों ने भी पुष्पांजलि समर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले से दहशत: सल्ट में तीन ग्रामीण घायल, एसटीएच रेफर

इस अवसर पर समिति के संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम ने गृह सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में सचिवालय, देहरादून में 19 मई 2025 को हुई बैठक, जिलाधिकारी सभागार में 29 मई को हुई बैठक तथा तहसीलदार के साथ हुई चर्चा की विस्तृत जानकारी दी। कोषाध्यक्ष आदित्य गहलौत ने कनाडा प्रवास पर गए महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी का संदेश पढ़कर सुनाया। रघुवंशी ने कहा, “प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों के प्रयासों से प्रांतीय सम्मेलन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकें तय हो रही हैं, जिससे सेनानी परिवारों को सशक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी की घोषणा ‘स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाएंगे’ को साकार करने का संकल्प हर सेनानी वंशज को लेना चाहिए।”

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्र: हरकी पैड़ी पर गंगा आरती पर श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़, कम पड़ गई जगह...देखिए वीडियो

प्रसिद्ध समाजसेवी अरुण पाठक ने कहा, “हर महीने के इस आयोजन से सेनानी परिवारों के मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन भी अब तत्पर दिख रहा है।” कार्यक्रम में वीरेन्द्र गहलौत, कैलाश वैष्णव, डॉ. वेदप्रकाश आर्य, अशोक चौहान, सुरेन्द्र छाबड़ा समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। हरिद्वार जिले के वटवृक्ष सुनहरा रुड़की, शहीद स्तंभ हरिद्वार, राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर, लक्सर, बहादराबाद आदि में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement