Connect with us

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे को देखने इकट्ठा हुई भीड़ को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत, 15 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखीमपुरखीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गोला बहराइच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया है। हादस में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि पहले स्कूटी और कार की टक्कर हुई थी, जिसमें एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा ही था कि तभी लखीमपुर की ओर से आए तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक ने लोगों को रौंदता हुआ चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रामरतन नागर के निधन पर शोक की लहर, शिवसेना सहित कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

थाना कोतवाली सदर की चौकी राजापुर क्षेत्र क्षेत्र के गांव पांगी खुर्द में बहराइच रोड पर एक कार और एक स्कूटी के बीच एक्सीडेंट हो गया। इसके बचाव में कुछ व्यक्ति रोड पर जमा हुए थे। तभी एक ट्रक ने रोड पर खड़े व्यक्तियों को रौंद दिया जिससे मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई है और 15 व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना पर थाना कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेज रही है।

Select Language

Advertisement