Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार गंगा स्नान आ रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गाजियाबाद से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की जान चली गई। यह भीषण हादसा नारसन बॉर्डर से मंगलौर के बीच मंडावली के पास रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक उसमें बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी हुआ बच्चा “विनायक” हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर युवकों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान हर्ष डागर (18 वर्ष) पुत्र अरुण कुमार निवासी हापुड़, गाजियाबाद और शुभम गोयल (27 वर्ष) पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड, नई कॉलोनी, शिवनगर, मोदीपुरम के रूप में हुई है। दोनों दोस्त गाजियाबाद से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले थे, लेकिन सफर के दौरान यह भीषण दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  17 साल था फरार, एसटीएफ ने रामपुर से किया गिरफ्तार

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement