Report by : CWN Desk
Published at :
केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे के नाम पर रुपये मांगने वाले दो शातिर गिरफ्तार

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और नैनीताल विधायक सरिता आर्या से करोड़ों रुपये मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को रुद्रपुर और हरिद्वार पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


पुलिस के मुताबिक, बीते रविवार रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 13 फरवरी को विधायक अरोड़ा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को कथित रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताया। उसने विधायक अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनवाने के नाम पर पार्टी फंड के लिए 3 करोड़ रुपये देने की मांग की है। इस मामले में अंजान कॉलर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने मूल रूप से यूपी के थाना निधौरी कलां, एटा एवं हाल निवासी चौकी बीरबल गाजियाबाद निवासी उवैश अहमद पुत्र सगीर अहमद को रुद्रपुर में ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›