Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा: 19 हजार छात्रों को मिलेगा पास होने का एक और मौका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षाफल सुधार परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को यह विशेष अवसर दिया गया है। यह परीक्षा 4 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में जीएनएम का कोर्स रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को दिया जन्म

परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हरिद्वार जिले के बहादराबाद और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में छात्रों की अधिक संख्या के चलते दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होगी।

बोर्ड सचिव के अनुसार हाईस्कूल में 8400 और इंटरमीडिएट में 10706 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो हरिद्वार जिले से सबसे अधिक 4658 और चंपावत जिले से सबसे कम 316 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1200 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

उत्तराखंड बोर्ड की इस पहल से हजारों विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र बचाने और आगे की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों और परीक्षा निर्देशों का पालन करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement