Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तराखंड क्रांति दल सड़कों में उतरकर करेगा आंदोलन: उनियाल

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट जी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय हल्द्वानी में एक आवश्यक बैठक आयोजन करा जिसमें उत्तराखंड में चल रहे युवाओं के आंदोलन को धारदार बनाने के लिए चर्चा की गई।
उक्रांद केंद्रीय महामंत्री (संगठन ) सुशील उनियाल ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के इस आंदोलन को उसकी मंजिल में पहुंचाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पूरे जोर-शोर से मैदान में उतरेगा और अगर जल्द से जल्द स्टूडेंट फेडरेशन के गढ़वाल मंडल संयोजक लुसन टोडरिया और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार वह उनके साथियों पर लगी सभी धाराओं को हटाया जाए और जल्द से जल्द ही उन्हें जेल से बाहर करा जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश भर में सड़कों में उतर कर आंदोलन करेगा
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के कुमाऊं मंडल संयोजक देवेश सेन ने कहा कि हमारे साथी उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन गढ़वाल मंडल संयोजक लुसन टोडरीया बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार को रिहा किया जाए और उन पर लगी हुई सारी फर्जी धाराओं को हटाया जाए अगर जल्द से जल्द सरकार ने ऐसा नहीं किया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें
इस बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष तेज सिंह कार्की महानगर अध्यक्ष पवन
बिष्ट, सुरेश जोशी नरेंद्र सिंह थायत ,राहुल भट्ट ,एडवोकेट एसएन बिष्ट, हरीश जोशी आदित्य जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›