Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड पुलिस में होगी 1550 पदों पर कांस्टेबल की नई भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्‍दी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यह घोषणा की। सीएम पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए। एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई। जांच के बाद आरोपित इस टाइम जेल में बंद हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›