उत्तराखण्ड
श्रीनगर डैम से छोड़ा पानी, हरिद्वार समेत चार जिलों में अलर्ट
हरिद्वार। भारी वर्षा के कारण अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत श्रीनगर डैम से 2000 से 3000 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने पौड़ी, टिहरी, देहरादून व हरिद्वार जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
